20 Apr 2024, 19:25:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राठौर ने पूर्व फुटबॉल कप्तान गिल को किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 4:43PM | Updated Date: Dec 12 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान गुरुदेव सिंह  गिल को खेलों में उनके योगदान के लिए मंगलवार को सम्मानित किया। खेल मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि गिल को फीफा अंडर 17 विश्वकप उद्घाटन के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से सम्मानित किया जाना था लेकिन वह इसमें उपस्थित नहीं हो सके।
 
मंत्रालय ने कहा कि राठौर ने पांच लाख रुपये नकद पुरस्कार के अलावा एक शॉल और एक स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गिल ने कहा कि देश में फुटबॉल के विकास से वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि फीफा अंडर 17 विश्वकप की वजह से देशवासियों का ध्यान फुटबॉल की ओर आकर्षित हुआ है, खासकर स्कूली बच्चों का।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »