28 Mar 2024, 19:41:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई के बलवंत ने केरल से छीनी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 6:18PM | Updated Date: Dec 4 2017 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। बलवंत सिंह के 77वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे सत्र में केरल ब्लास्टर्स को उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए उसकी पहली जीत से महरूम कर दिया। केरला ने मार्क सिफेनोस द्वारा 14वें मिनट में ही गोल करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन बलवंत ने एवरटन सांतोस के सहयोग से किए गए गोल के चलते मौजूदा उप-विजेता केरला को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »