29 Mar 2024, 04:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2017 5:23PM | Updated Date: Nov 9 2017 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दम्माम। भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय टीम ने एएफसी अंडर 19 चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालिफायर्स मुकाबले में ग्रुप डी के अपने अंतिम मैच में तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से हरा दिया। यहां प्रिंस मोहम्मर बिन फहाद स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये इस मैच में भारत ने शुरू से ही अपना आक्रमण शुरु कर दिया और पहले हाफ में गोल करने के कई प्रयास किये। लेकिन टीम इसमें नाकाम रही। दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना आक्रमण जारी रखा और मैच के 74वें मिनट में कप्तान अमरजीत सिंह ने शानदार गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। पहले गोल के छह मिनट बाद ही भारत ने 80वें मिनट में हलदर की गोल की बदौलत स्कोर 2-0 कर लिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »