19 Apr 2024, 16:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप: स्पेन को 5-2 से रौंदकर इंग्लैंड बना चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 12:27PM | Updated Date: Oct 29 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। यहां के स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में शनिवार रात इंग्लैंड ने अपने से अपेक्षाकृत बेहद मजबूत स्पेन की टीम को 5-2 से हराकर फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप जीत लिया। इंग्लैंड पहली  बार कप जीता है, जबकि स्पेन चौथी बार फाइनल में पहुंचकर हार गया।  फिलिप फोडेन के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की। फोडेन (69वें और 88वें मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि रेयान ब्रेवस्टर (44वें), मोर्गन गिब्स वाइट (58वें मिनट) और मार्क ग्युही (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
 
टूर्नामेंटमें पहले ही दो बार हैट्रिक के साथ गोल करने वालों की सूची में शीर्ष पर चल रहे ब्रेवस्टर का यह आठवां गोल था। स्पेन की ओर से दोनों गोल सर्जियो गोमेज (10वें और 31वें मिनट) ने किए। दोनों टीमों के बीच हुआ यह मुकाबला रोमांचक रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »