20 Apr 2024, 11:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत अब फुटबाल देश बन गया है : फीफा प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 3:23PM | Updated Date: Oct 26 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने फीफा परिषद की कल यहां होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने और अंडर-17 विश्व कप फाइनल के लिए यहां पहुंचने के बाद घोषणा की कि  भारत अब फुटबाल देश बन गया है। यह पूछने पर कि फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन सफल रहा तो इस 47 वर्षीय फीफा अधिकारी ने कहा, सभी भारतीयों को बहुत बहुत शुक्रिया। यह सबसे ज्यादा अहम है। यहां आना खुशी की बात है। 

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने हवाईअड्डे पर इनफैनटिनो का स्वागत किया और दिन में वह एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के साथ भी बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें भारत की 2019 में अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हो सकती है और इसकी संभावना अंडर-17 विश्व कप के शानदार आयोजन के बाद बढ़ गयी है जो चीन 1985 को दर्शकों के मामले में पीछे छोड़ने के लिये तैयार है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »