19 Apr 2024, 13:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बरासात (पश्चिम बंगाल)। पुणे एफसी ने इशफाक अहमद और तोंगकोसीम हाओकिप के गोल की मदद से आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में  ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया। ईस्ट बंगाल ने पहले हाफ में गोल करने के कई मौके गंवाये। उसकी तरफ से आखिर में डुडु ओमागबेमी ने 44वें मिनट में मेहताब हुसैन के पास पर गोल किया। लेकिन इशफाक अहमद ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाओकिप ने 65वें मिनट में निर्णायक गोल किया। पुणे एफसी के इस जीत से ईस्ट बंगाल के बराबर 26 अंक हो गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »