19 Apr 2024, 15:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए कोलकाता पहुंची चिली की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 12:48PM | Updated Date: Oct 2 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। फीफा विश्व कप में भाग ले रही चिली की 21 सदस्यीय अंडर-17 टीम रविवार सुबह यहां पहुंची। टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच और सहयोगी सदस्य हवाई अड्डे से सीधे होटल चले गए। अर्जेंटीना के पूर्व गोलकीपर हेर्नान कापुटो टीम के कोच हैं। चिली की टीम ग्रुप एफ में इंग्लैंड, इराक और मेक्सिको के साथ है और वह ग्रुप चरण के मैच यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेलेगी। इस विश्व कप में 8 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से चिली के अभियान की शुरुआत होगी। जापान में 1993 विश्व कप में पहली बार भाग लेने वाली चिली इस प्रतियोगिता में चौथी बार भाग ले रही है। पिछली बार उन्होंने विश्व कप की मेजबानी की थी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »