24 Apr 2024, 16:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा अधिकारी ने डीवाई पाटिल स्टेडियम का मुआयना किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 3:15PM | Updated Date: Sep 28 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फुटबाल की विश्व संचालन सस्था फीफा के एक शीर्ष अधिकारी ने आज डी वाई पाटिल स्टेडियम का मुआयना किया जो अंडर-17 विश्व कप मैचों की मेजबानी के छह स्थलों में से एक है। भारत पहली बार फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है जो छह अक्तूबर से शुरू होगा। सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि फीफा के महा समन्वयक पावेल लुजानोव ने स्टेडिमय का मुआयना किया और इसकी तैयारियों का जायजा लिया।अधिकारी ने कहा,   अधिकारी के कोलकाता जाने की संभावना है, जहां वह एक रिपोर्ट सौंपेंगे।  अधिकारी के मुताबिक स्टेडियम सौंपने का अंतिम फैसला जल्द ही लिये जाने की उम्मीद है।विश्व कप के अन्य स्थल गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली, कोच्चि और गोवा हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »