19 Apr 2024, 00:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल के मैदान में उतरेंगे सौरभ गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:08PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली यहां बारासात में 1986 के फीफा विश्वकप खिलाड़ी अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना के साथ 2 अक्टूबर को एक फुटबॉल प्रदर्शनी मैच में खेलेंगे, जिसे मैच फॉर यूनिटी नाम दिया गया है। गांगुली के अलावा पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और दीप दासगुप्ता तथा अभिनेता अबीर चटर्जी ने भी इस प्रदर्शनी मैच में खेलने की पुष्टि की है।
 
आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी मैच बारासात के आदित्य स्कूल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। माराडोना 2 से 4 अक्टूबर के बीच कोलकाता पहुंच सकते हैं। मोहन बागान के फारवर्ड सोनी नोर्दे और क्लब के पूर्व खिलाड़ी चीमा ओकोरी, जोस रामिरेका बारितो और ओडाफा ओकोली भी इस प्रदर्शनी मैच में माराडोना के साथ खेलने उतरेंगे। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रसुन बनर्जी, कार्लटन चैपमैन और दिपेंदू बिस्वास भी मैच में हिस्सा लेंगें।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »