26 Apr 2024, 05:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार का पेरिस सेंट जर्मेन के लिए शानदार पदार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2017 11:19AM | Updated Date: Aug 15 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। विश्व रिकाॅर्ड करार करने वाले ब्राजील के स्टार फारवर्ड नेमार ने शानदार पदार्पण करते हुए अपने नए फ्रांसिसी फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को गुइंगैंप क्लब के खिलाफ 3-0 की एकतरफा जीत दिला दी। यहां एन एवांट गुइंगैंप में रविवार रात खेले गए इस मुकाबले में नेमार ने पीएसजी के लिए तीनों गोलों में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक गोल करने के अलावा दो गोल करने में भी मदद की और मुकाबले में अपना शतप्रतिशत योगदान दिया।
 
पीएसजी के लिए जॉर्डन के इकोको ने 52वें मिनट में नेमार के शानदार पास की बदौलत गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पीएसजी ने इसके 10 मिनट बाद 62वें मिनट में नेमार के एक और शानदार पास की बदौलत उरूग्वे के स्टाइकर एडिसन कवानी की मदद से स्कोर 2-0 कर दिया। पीएसजी ने हाल ही में 26.13 करोड़ डॉलर की विश्व रिकॉर्ड रकम खर्च कर बार्सिलोना के खिलाड़ी नेमार को अपने क्लब में शामिल किया था और नेमार ने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि उन पर खर्च किया गया। रकम कितना सही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »