20 Apr 2024, 08:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जिसकी जूती है पैसा...2 अरब, 25 करोड़, 97 लाख रुपए का ये खिलाड़ी दिल खोलकर करता है खर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 9:06PM | Updated Date: Aug 5 2017 2:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 01
  • Untitled-5
  • 02
  • 03
  • 05
  • 06

पेरिस। ब्राजिलियन फुटबॉलर नेमार की जूती से पैसा है। यह कह लिया जाए, तो कोई अतिश्यिोक्ति नहीं होगी, क्योंकि इस खिलाड़ी के साथ फ्रेंच क्लब सेंट जर्मेन ने पांच साल के लिए तीन करोड़ 55 लाख डॉलर का करार किया है, जो भारतीय मुद्रा में दो अरब, 25 करोड़, 97 लाख रुपए है। 

नेमार क्या करते होंगे इतनी बड़ी धन राशि का?, कभी सोचा है?...असल में उनके पास अपना जैट एयरक्रॉफ्ट है। एक यॉट भी, जिसकी कीमत 8 मिलियन डॉलर है। इसके रखरखाव पर सालाना 120,000 डॉलर का खर्च आता है। नेमार महंगी कारों के भी दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने ऑडी आरएस -7 खरीदी है, जिसकी कीमत 114,000 डॉलर है। उनके पास पोर्से, पानामेरा, टर्बो कारें भी हैं, जिनकी कीमत 400,000-550,000 डॉलर है। नेमार अपने दाहिने पैर पर 10 नंबर का टैटू मंडवाते हैं, जबकि बाएं पैर पर क्लब का नंबर 11। नाइकी से उन्होंने 2011 में अगले 11 वर्ष के लिए 11 मिलियन डॉलर की डील की है। उन्हें विभिन्न कंपनियां हर वर्ष में 22 मिलियन डॉलर प्रतिवर्ष भुगतान करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बार्सिलोना में अपना घर खरीदा है, जबकि पेरिस में घर खरीदने वाले हैं। 
 
-जब नेमार 18 वर्ष के थे, तो साल 2010 में इंग्लिश प्रीमियर लीग में वेस्टहेम यूनाईटेड ने उनकी कीमत 20 मिलियन डॉलर लगाई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। 
-जब नेमार 17 साल के थे, तो ब्राजिलियन क्लब सांतोस ने उन्हें हर साल खेलने के लिए 1.2 मिलियन डॉलर दिए थे। 
-ब्राजील के लिए खेलने के पारिश्रमिक स्वरूप नेमार को हर साल 4 मिलियन डॉलर का भुगतान होता है। 
-नेमार को नेक्स्ट पेले कहा जाता है। वे इंग्लिश क्लब चेल्सी के सालाना 4.8 मिलियन डॉलर के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। 
-नेमार का एक पुत्र है, जिसका नाम डेवी लुका है। वे चाइल्ड सपोर्ट के लिए हर माह 15,000 डॉलर खर्च कर करते हैं। 
-ब्राजिलियन एक्ट्रेस ब्रुना मार्क्यूजिन से उनका अफेयर है। जिसके लिए उन्होंने नेवर एंडिंग लव कहा है। हालांकि दोनों साथ नहीं रह रहे। 
 
नेमार ने पेरिस सेंट जर्मेन के साथ पूरी की औपचारिकताएं
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने पेरिस सेंट जर्मेन के साथ विश्व रिकॉर्ड करार की औपचारिकताएं पूरी कर ली। चूंकि फ्रेंच क्लब ने उनके साथ पांच साल के लिए तीन करोड़ 55 लाख डॉलर का करार करने की पुष्टि की। 
 
मुझे पीएसजी के साथ जुड़ने की खुशी है। जब से मैं यूरोप आया हूं, यह क्लब सबसे प्रतिस्पर्धी और महत्वाकांक्षी रहा है। मैं नए साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इसे नई उंचाइयों तक पहुंचाना चाहता हूं। आज से मैं इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।                                                                            - नेमार
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »