29 Mar 2024, 13:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार हर हफ्ते 6 करोड़ 54 लाख रुपए कमाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 10:42AM | Updated Date: Aug 4 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ रिकॉर्ड 222 मिलियन यूरो (करीब करीब 166 अरब रुपए) का पांच साल का करार किया है। इसके साथ ही नेमार फुटबॉल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अगस्त 2016 में पॉल पोब्गा के जुवेंतस से मैनेचेस्टर यूनाइटेड लौटने के रिकॉर्ड करार को तोड़ दिया है। पोग्बा को मैनेचेस्टर यूनाइटेड से उस डील के लिए 89 मिलियन पाउंड (करीब 7.4 अरब रुपए) मिले थे।
 
इस करार से 25 वर्षीय नेमार को हर साल 45 मिलियन यूरो ( करीब 304 करोड़ रुपए) और हर हफ्ते 865000 यूरो (करीब 6.5 करोड़ रुपए) मिलेंगे। इस करार को साइन करने के बाद नेमार ने कहा, ‘मैंने यूरोप के सबसे महत्वाकांक्षी क्लब को जॉइन किया है। पेरिस सेंट जर्मेन की महत्वाकांक्षा, जुनून और एनर्जी ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया.’ उन्होंने कहा, ‘मैं चुनौती को लेने को तैयार हूं। आज से अपने साथी खिलाड़ियों की सहायता के लिए मैं हर चीज करूंगा।’
 
पेरिस सेंट जर्मेन शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेमार के साथ डील की जानकारी दी। शनिवार को पीएसजी पार्क डेस प्रिंस के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच से अपने इस स्टार खिलाड़ी को फैंस से रूबरू कराएगा।
 
स्टार ब्राजीली खिलाड़ी नेमार 2013 में स्पेन के चर्चित फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का साथ जुड़े थे। नेमार ने तब बार्सिलोना के साथ 48.6 मिलियन पाउंड (करीब 400 करोड़ रुपए) का करार किया था। बार्सिलोना ने शुरू में नेमार की पीएसजी से जुड़ने की डील को लेकर अनमना रुख अपनाया था लेकिन बाद में वह इसके लिए राजी हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »