24 Apr 2024, 14:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार के शानदार खेल से बार्सिलोना ने मैनचेस्टर को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 5:33PM | Updated Date: Jul 28 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। यहां गुरुवार को हुए अंतरराष्ट्रीय चैम्पियंस कप फ्रेंडली फुटबॉल मैच में नेमार के गोल की मदद से बार्सीलोना ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से हराया। नेमार का यह दो मैचों में तीसरा गोल था। मैनचेस्टर युनाइटेड की सत्र से पहले यह पहली हार है। मैरीलैंड के लैंडोवर में फेडएक्स मैदान पर चल रहे मैच में नेमार ने 31वें मिनट में अंतोनियो वालेंशिया से मिले पास पर गोल किया। मैनचेस्टर युनाइटेड को हराने के बाद ब्राजिलियन फुटबॉलर नेमार ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें रिकॉर्ड आॅफर के साथ पेरिस सेंट जर्मेन ने अपनी टीम के लिए खरीदने की कोशिश की है।
 
ऐसा माना जा रहा है कि पीएसजी नेमार के 222 मिलियन यूरो के ऑफर क्लाउज को मानने को भी तैयार है। इसके साथ ही नेमार फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हो जाएंगे।  बार्सिलोना की तरफ से खेलते हुए मेस्सी और नेमार ने शानदार खेल दिखाया। फर्स्ट हाफ के 31 वें मिनट में नेमार ने अंतोनियो वालेंशिया से मिले पेनाल्टी पास पर गोल करते हुए मैच बार्सिलोना की झोली में डाल दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »