19 Apr 2024, 21:07:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चौथी बार पिता बनेगा ये दिग्‍गज खिलाड़ी, गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 10:33AM | Updated Date: Jul 21 2017 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पेन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और रियल मैड्रिड क्लब के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पिता बनने वाले हैं। रोनाल्डो ने अपने पिता बनने का खुलासा करते हुए चाहने वालों को खुशखबरी दी। पुर्तगाली स्टार की गर्लफ्रेंड गर्भवती हैं और वह चौथे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।
 
गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज गर्भवती 
एक अखबार के मुताबिक रोनाल्डो ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज गर्भवती हैं और जल्दी ही वह बच्चे को जन्म देंगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रोनाल्डो ने अपने जुड़वां बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए खासकर शेयर की थी। 
 
सैरोगेसी की मदद से पैदा हुए दो बच्‍चे 
रोनाल्डो ने अपने इन दोनों बच्चों का नाम ईवा और माटेओ रखा है। दोनों ही बच्चे सैरोगेसी की मदद से हुए हैं। इन जुड़वां बच्चों के अलावा रोनाल्डो का एक सात साल का बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर भी है। 
 
बच्चों के डायपर बदलते अच्‍छा लगता है
रोनाल्डो इन बच्चों के उनकी दुनिया में आने से बेहद खुश हैं और किसी आम पिता की तरह ही उनके सारे काम करते हैं। रोनाल्डो ने खुद इस बात को साझा किया की वह बच्चों के डायपर बदलते और ऐसा करके उनको काफी अच्छा लगता है।  गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यह बात सामने आई थी कि पुर्तगाली कप्तान अपनी स्पेनिश मॉडल जॉर्जिना के साथ शादी करने वाले हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »