20 Apr 2024, 05:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गजब का है ये फुटबॉलर, मैदान से फुर्सत मिलते ही करता है खेती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 12:28PM | Updated Date: Jul 3 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी सीके विनीत ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें विनीत नंगे पैर खेत में मशीन चलाते दिख रहे हैं। फोटो के साथ विनीत ने लिखा कि, मुझे जब कभी भी मौका मिलता है तो मैं अपने जूते उतार कर जड़ों की ओर लौट जाता हूं। एक बात तय है कि हम हमेशा प्रकृति के ऋणी रहेंगे।
 
29 साल के विनीत चिराग केरला, प्रयाग यूनाइटेड, बेंगलुरू एफसी और केरला ब्लास्टर्स के लिए खेल चुके हैं। वो विंगर और स्ट्राइकर पोजिशन पर खेलते हैं। मई महीने में ही उनके दो गोलों की मदद से से बेंगलुरू एफसी ने फेडरेशन कप के खिताबी मुकाबले में मोहन बागान को 2-0 से हराया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »