29 Mar 2024, 17:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बचपन की दोस्‍त के साथ शादी के बंधन में बंधे लियोनेल मेसी, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 2:06PM | Updated Date: Jul 1 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
नई दिल्ली। अर्जेंटीना और स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी शुक्रवार देर रात एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। मेसी ने अपनी बचपन की महिला मित्र अंटोनेला रोकुज्जो से शादी की। समारोह में दुनिया के कई मशहूर फुटबॉलरों और दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। 

2008 से रह रहे हैं साथ
समारोह का आयोजन मेसी के गृह नगर रोसेरियो में हुआ। 24 जून को 30 साल के हुए मेसी और 29 वर्षीय रोकुज्जो 2008 से ही साथ रह रहे हैं। मेसी और रोकुज्जो शादी से पहले ही दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके दो बेटे थियागो 4 साल का और माटेयो 21 महीने का है।
 
25 साल से जानते हैं एक-दूसरे को
गौरतलब है कि मेसी और रोकुज्जो पिछले 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं। जब वह पांच साल के थे, तभी से दोस्त हैं। मेसी का बचपन रोसेरियो में ही बीता है, और जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है वह वहां जाते रहते हैं। 
 
कई सितारे हुए शामिल 
पांच बार बैलन डी ओर खिताब जीतने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी मेसी की शादी में 250 से अधिक दोस्त और फैमिली मेंबर शरीक हुए। इनमें फुटबॉल के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। समारोह स्थल की सुरक्षा के लिए भी करीब 450 पुलिस अफसर तैनात किए गए थे। शादी की कवरेज के लिए दुनियाभर के 150 से ज्यादा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी में पॉप स्टार शकीरा और उनके पति गेरार्ड पीक, लुइस सुआरेज और नेमार भी पहुंचे। समारोह में सबसे पहले कैमरून के फुटबॉलर सैमुअल इटो पहुंचे। 
 
इसके बाद गेस्ट के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मेसी के साथी और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर सर्जियो एगुरो अपनी गर्लफ्रेंड करीना और सेस फेब्रेगास अपनी प्रेमिका डेनिएला सीमन के साथ पहुंचे। धीरे-धीरे गेस्ट के आने का सिलसिला जारी रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »