29 Mar 2024, 00:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने जुड़वा बच्चों के पिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 11:05AM | Updated Date: Jun 12 2017 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फुटबॉल के मैदान पर हाल के समय में फीफा क्लब वर्ल्ड कप और ला लीगा जैसे दो बड़े खिताब जीतने वाले  रियाल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरूवार को जुड़वां बच्चों के पिता बने। पुर्तगाली मीडिया ने जानकारी दी कि दोनों बच्चे सरोगेट मां के हैं।
 
रिपोर्टों के अनुसार जुड़वां बच्चों में एक लड़की और दूसरा लड़का है जिनका नाम इवा और माटेयो हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि न तो इस स्टार फुटबॉलर के द्वारा किया गया और न ही किसी एजेंट ने कुछ बताया है लेकिन पुर्तगाल के मीडिया में इस बात की काफी चर्चा हो रही है। 
 
पुर्तगाल की यूरो 2016 विजेता टीम के कप्तान रोनाल्डो जून 2010 में बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के पिता बने थे और रिपोर्टों के अनुसार वह भी सरोगेट मां से थे लेकिन इस फुटबॉलर ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। मीडिया में जा बातें सामने आई थीं उसके मुताबिक क्रिस्टियानो जूनियर की दो मैक्सिकन सरोगेट मदर थीं। लेकिन वो कभी सामने नहीं आई। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो अमेरिका के पश्चिमी इलाके में सरोगेट मदर रह रहीं थी।
 
ब्रिटिश टैबलायड ‘द सन’ ने मार्च में रिपोर्ट में कहा था कि वह जुड़वां बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं। बत्तीस वर्ष का यह स्ट्राइकर अभी स्पेन की मॉडल जार्जिना रोड्रिगेज के साथ डेटिंग कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »