29 Mar 2024, 01:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान पटाखे की आवाज को बम धमाका समझे फैंस - मची भगदड़, कई लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 10:47AM | Updated Date: Jun 5 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टूरिन। चैम्पियंस लीग फाइनल का मैच टूरिन में एक बड़ी स्क्रीन पर देख रहे हजारों जुवेंटस प्रशंसक पटाखे की आवाज को बम धमाका समझ अचानक मची भगदड़ में बुरी तरह घायल हो गए। इतालवी मीडिया के अनुसार रियल मैड्रिड और जुवेंटस के बीच चैम्पियंस लीग फाइनल का मैच यहां टूरिन में सैन कार्ला स्क्वेयर पर एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रशंसक पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 1400 जुवेंटस प्रशंसकों को चोटें आईं, लेकिन सात लोग गंभीर घायल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »