18 Apr 2024, 13:12:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने अंडर-17 फुटबॉल टीम को ऐसे दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2017 5:56PM | Updated Date: May 20 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इटली की अंडर-17 टीम को हारने वाली भारतीय अंडर-17 टीम को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल से लेकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल, क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ,फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन ,फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री और सीनियर टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन सभी ने युवा टीम की जीत की सराहना की है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग ने अपने चिर परिचित चुटीले अंदाज में कहा"  हमने इटली को हरा दिया, अंडर 17  टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई। इटली की तो इडली बन गयी।"         
 
युवा खिलाड़यिों की इस जीत से गद् गद् नजर आ रहे खेल मंत्री गोयल ने कहा "भारतीय फुटबॉल के लिए एक बड़ा दिन, हमारी टीम ने इटली को 2-0 से हरा दिया। शाबाश लड़कों, हमें तुम पर गर्व है।"      
  
फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पटेल ने कहा" पहले सीनियर टीम टॉप 100 क्लब में पहुंची और अब अंडर -17  ने इटली की टीम को पीट दिया, भारतीय फुटबाल सही  दिशा में आगे बढ़ रही है।"       
 
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा "क्या शानदार अवसर है सभी लड़कों को बधाई, वास्तव में यह एक ऐतिहासिक जीत है।"        
फुटबॉल के शौकीन फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा" यह जीत एक बड़े बदलाव का संकेत है इस युवा टीम को बहुत बहुत बधाई।" 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »