25 Apr 2024, 14:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉलर लियोनेल मैसी के फैंस के लिए खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2017 11:04AM | Updated Date: May 6 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी पर लगे चार मैचों के प्रतिबंध को घटाने पर राजी हो गई है। मैसी के प्रतिबंध की अवधि घटाने से अर्जेंटीना के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के अवसर बढ़ गए हैं।
 
हर्नान केस्टिलो ने यह प्रतिबंध की अवधि घटाए जाने की जानकारी दी। मैसी ने अर्जेंटीना की तरफ से 24 मार्च को चिली के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के दौरान लाइनमैन को अपशब्द कहे थे, जिसके चलते उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा था। मैसी इसके चलते 28 मार्च को बोलिविया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »