29 Mar 2024, 10:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो ने किया कमाल - 25 मीटर दूरी से दागा उम्दा गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 10:53AM | Updated Date: Mar 27 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्बन। करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो शानदार गोलों के दम पर पुर्तगाल ने हंगरी को विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर में 3-0 से पराजित कर दिया। इस जीत से यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल ग्रुप बी में शीर्ष पर चल रहे स्विटजरलैंड से तीन अंक पीछे ही रह गया है। स्विटजरलैंड ने लात्विया को 1-0 से हराकर पांच मैचों में पांचवी जीत और 15 अंकों के साथ अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा है। 

रोनाल्डो ने इन दो गोलों से अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 138 मैचों में 70 पहुंचा दी है। पुर्तगाल के लिए आंद्रे सिल्वा ने रोनाल्डो की मदद से पहला गोल दागा। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 25 मीटर की दूरी से अपना पहला और टीम का दूसरा गोल किया। रोनाल्डो ने दूसरे हॉफ में लंबी दूरी पर मिली फ्री किक पर अपना दूसरा गोल दाग दिया।

पुर्तगाल की टीम यूरो 2016 में हंगरी के हाथों बाहर होते- होते बच गई थी और उसने तीन बार पिछड़ने के बाद 3-3 से बराबरी की थी। यूरोप में नौ ग्रुपों में से हर ग्रुप का विजेता रूस में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में सीधे पहुंचेगा जबकि आठ सर्वश्रेष्ठ रनरअप चार और स्थानों के लिए प्ले आॅफ राउंड खेलेंगे। इस बीच बुल्गारिया ने नीदरलैंड्स को ग्रुप ए में 2-0 से हराकर 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलने की अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »