19 Apr 2024, 06:51:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय फुटबॉल टीम में चार नए चेहरे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 11:35AM | Updated Date: Mar 20 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने म्यांमार और कंबोडिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम की घोषणा की। भारतीय टीम एशियन कप क्वालिफायर में ग्रुप ए लीग में 28 मार्च को म्यांमार के खिलाफ मैच खेलेगी, जबकि कंबोडिया के खिलाफ टीम का अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच 22 मार्च को फोनो पेन्ह में होगा। भारतीय टीम में नीशू कुमार, अनस एडाथोडीका, जैरी लारिनजुआला और मिलन सिंह सहित चार नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया हैं। 

टीम : गोलकीपर : सुब्रत पॉल, गुरप्रीत सिंह संधु, टीपी रेहनीश।
डिफेंडर : प्रीतम कोटाल, नीशू कुमार, संदेश झिंगन, अर्नब मंडल, अनस एडाथोडीका, धनपाल गणेश, फुल्गांको काडोर्जो, नारायन दास, जैरी लारिनजुआला। 
मिडफील्डर : जैकीचंद सिंह, उदांता सिंह, एवगनेसन लिंगदोह, मिलान सिंह, मुहम्मद रफीक, रॉलिन बोर्गस, हलीचरन नारजरी, सीके विनीत।
फॉरवर्ड : जेजे लालपेखलुआ, सुनील छेत्री, डेनियल लालहिंपुआ, रोबिन सिंह। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »