19 Apr 2024, 22:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा रैंकिंग में दो स्थान निचे खिसका भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 12:31PM | Updated Date: Mar 10 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाॅल टीम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे लुढ़क कर 132वें स्थान पर खिसक गई है। अर्जेंटीना अब भी शीर्ष कायम है। भारत के 233 अंक हैं जो पिछले महीने के योग से 11 कम हैं। विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर के साथ ईरान एशिया में सबसे ऊपर है।
 
एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के देशों में भारत 46 देशों में 19वें नंबर पर है। फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में अर्जेंटीना 1644 अंकों के साथ अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम है। फ्रांस छठे, कोलंबिया सातवें,पुर्तगाल आठवें, उरूग्वे नौंवे और स्पेन 10वें नंबर पर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »