29 Mar 2024, 01:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्सिलोना ने अंतिम सात मिनट में दागे तीन गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 11:52AM | Updated Date: Mar 10 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। अंतिम सात मिनटों में तीन गोल की बदौलत स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 6-1 से करारी शिकस्त देकर लगातार 11वीं बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बार्सिलोना ने सर्जियो रॉबर्टा के स्टॉपेज टाइम में किए गए करिश्माई गोल की बदौलत पीएसजी को मैच में 6-1 से हराया और कुल 6-5 के स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 
 
कैम्प नाउ स्टेडियम में खेले गए दूसरे चरण के मुकाबले में लुईस सुआरेज ने तीसरे मिनट में ही गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। इसके बाद लेविन कुरजावा ने 40वें मिनट में आत्मघाती गोल करते हुए बार्सिलोना को एक गोल का तोहफा दे दिया।  
 
लियोनेल मैसी ने 50वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 पर पहुंचा दिया। एडिनसन कवानी ने पीएसजी के लिए दूसरे हॉफ के 62वें मिनट में खाता खोला और स्कोर 3-1 किया। बार्सिलोना ने मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले तीन और गोल दागकर स्कोर 6-1 पहुंचा दिया। ब्राजीली खिलाड़ी नेमार ने 88वें और 91वें मिनट में तथा सर्जियो रॉबर्टो ने 95वें मिनट में गोल दागा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »