19 Apr 2024, 09:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा के ब्रांड एंबेसेडर बने माराडोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 5:31PM | Updated Date: Feb 10 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डिएगो माराडोना को अपना एंबेसेडर नियुक्त किया है। वर्ष में 1986 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फुटबाॅल की विश्व नियामक संस्था फीफा में आधिकारिक पद संभालेंगे।
 
माराडोना ने कहा - यह आधिकारिक हैं। आखिरकार मैं अपने सपने को पूरा कर सकता हूं। मैं फुटबाॅल प्रेमियों के साथ फीफा को पारदर्शी और साफ-सुथरा रखने की दिशा में काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह फीफा में एक खेल एंबेसेडर के तौर पर शामिल होंगे और उनका लक्ष्य अर्जेंटीना फुटबाॅल संघ को साफ-सुथरा करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »