29 Mar 2024, 16:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो बने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 10:41AM | Updated Date: Feb 6 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 के सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दुनिया के तमाम उन एथलीटों के नाम हैं जिन्होंने पिछले साल जमकर कमाई की। पहली बार इस लिस्ट में एक फुटबॉलर ने साल के अंत में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। 

इस बार की लिस्ट में पूरी तरह से फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ के खिलाड़ियों का ही दबदबा नजर आया है। प्रतिष्ठित रीयाल मैड्रिड फुटबॉल क्लब से खेलने वाले पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं। वैसे जून 2016 में ही वो पहली बार ऐसा करने वाले फुटबॉलर बन गए थे लेकिन साल के अंत में भी ऐसा पहली बार हुआ है। रोनाल्डो ने 2016 में तकरीबन 88 मिलियन डॉलर की कमाई की। यानी उन्होंने पिछले साल लगभग 600 करोड़ रुपये कमाए।
 
टॉप-10 खिलाड़ी
1.क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल)- 600 करोड़ रुपए
2. लिओनेल मैसी (फुटबॉल)- 550 करोड़ रुपए
3. लेब्रॉन जेम्स (बास्केटबॉल)- 518 करोड़ रुपए
4. रोजर फेडरर (टेनिस)- 455 करोड़ रुपए
5. केविन दुरांत (बॉस्केटबॉल)- 377 करोड़ रुपए
6. नोवाक जोकोविच (टेनिस)- 375 करोड़ रुपए
7. कैम न्यूटन (अमेरिकन फुटबॉल)- 356 करोड़ रुपए
8. फिल मिकेलसन (गोल्फ)- 355 करोड़ रुपए
9. जॉर्डन स्पीथ (गोल्फ)- 354 करोड़ रुपए
10. कोबे ब्रायंट (बास्केटबॉल)- 335 करोड़ रुपए
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »