26 Apr 2024, 05:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

फोरलान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल से लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 12:29PM | Updated Date: Mar 27 2015 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। उरूग्वे की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने वाले डियगो फोरलान ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल से संन्यास लेने की घोषणा की। इस 35 वर्षीय स्ट्राइकर ने उरूग्वे की तरफ से 112 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 36 गोल किए। उन्होंने तीन विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी देश का प्रतिनिधित्व किया तथा 2011 में उरूग्वे को कोपा अमेरिका ट्राॅफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

फोरलान ने अपने जापानी क्लब केरेजो ओसाका में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है। हर चीज की शुरूआत और अंत होता है। मुझे लगता है कि यह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए जगह छोड़ने का समय है। यह राष्ट्रीय टीम के लिये नयी दिशा में आगे बढ़ने का समय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »