20 Apr 2024, 08:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

क्रिस्टियानो रोनाल्डो चुने गए 2014 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 12:17PM | Updated Date: Mar 27 2015 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। तीसरी बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी का खिताब हासिल करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2014 का फीफा बैलोन डी ओर पुरस्कार जीत लिया है। रोनाल्डो ने जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल न्यूअर और चार बार विजेता रह चुके लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब हासिल किया है। रोनाल्डो ने पिछले साल रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के लिए 61 गोल किए थे।

 


इस पुरस्कार का चयन एक जूरी करती है जिसमें दुनियाभर के बेहतरीन खेल पत्रकार, फुटबॉल खिलाड़ी और अलग-अलग टीमों के कोच शामिल रहते हैं। रोनाल्डो को 37.66 फीसदी वोट मिले। लगातार दूसरे साल बेलोन डियोर पुरस्कार के लिए चार बार के पूर्व विजेता मेस्सी को पछाड़ा। वोटों की गिनती पर जर्मनी के विश्व कप विजेता गोलकीपर मैनुअल नुएर तीसरे स्थान पर रहे।

 


रोनाल्डो ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह ट्रॉफी तीन बार जीतूंगा। उन्होंने कहा, मैं सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बनना चाहता था और बेशक इसके लिए काफी प्रयास की जरूरत है। रोनाल्डो को पहली बार 2008 में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था जब वह मैनचेस्टर यूनाईटेड का हिस्सा थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »