28 Mar 2024, 15:46:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

वायने रूनी को चुना गया इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 11:57AM | Updated Date: Mar 27 2015 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड की फुटबाॅल टीम के कप्तान वायने रूनी को समर्थकों ने वर्ष 2014 का राष्ट्रीय टीम का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। रूनी भले ही इंग्लैंड की टीम को विश्व कप में सफलता नहीं दिला पाये लेकिन मैनचेस्टर यूनाईटेड के स्ट्राइकर के लिए बीता साल काफी यादगार रहा। 

 

इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड की तरफ से जो 13 मैच खेले उनमें उन्होंने आठ गोल किए। स्टीवन गेर्राड के अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल से संन्यास लेने के बाद उन्हें इंग्लैंड का कप्तान भी नियुक्त किया गया। रूनी को आॅनलाइन मतदान में 27 प्रतिशत मत मिले जो कि दूसरे नंबर पर रहे डैनी बेलबैक (11 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर रहे रहीम स्टर्लिंग (सात प्रतिशत) के संयुक्त मतों से अधिक हैं। 

 

रूनी ने तीसरी बार पुरस्कार जीतने के बाद फुटबाॅल एसोसिएशन की वेबसाइट से कहा, मैं बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे इंग्लैंड के प्रशंसकों ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »