25 Apr 2024, 20:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

ब्लाटर को चुनौती देगा जोर्डन का प्रिंस अम्मान, सात जनवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 11:55AM | Updated Date: Mar 27 2015 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्‍मान। फीफा के उपाध्यक्ष प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने कहा कि वह विश्व फुटबाॅल संस्था के अध्यक्ष पद के चुनावों में सैप ब्लाटर को चुनौती देंगे। जोर्डन के 39 वर्षीय प्रिंस ने कहा कि वह 78 वर्षीय ब्लाटर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जो पांचवीं बार इस पद पर काबिज होने की कोशिश करेंगे। फीफा अध्यक्ष का चुनाव 29 मई को होगा। 

 

ब्लाटर के विरोधी और यूएफा अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी के सहयोगी प्रिंस अली ने कहा कि उन्हें फीफा के अन्य सदस्यों ने भी चुनाव लड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। उन्हें यूएफा के सभी 54 मतों की गारंटी दी गई है। इसके अलावा उन्हें एशियाई क्षेत्र और अन्य परिसंघों के फीफा सदस्यों का समर्थन भी हासिल करना होगा। 


  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »