24 Apr 2024, 18:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

रोनाल्डो चुने गए यूरोप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 11:51AM | Updated Date: Mar 27 2015 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोंटेवीडियो। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोपीय पत्रकारों द्वारा लगातार दूसरे साल यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है।

 

समाचार एजेंसी के अनुसार यह सर्वेक्षण उरुग्वे के समाचार पत्र 'एल पेस' द्वारा कराया गया। इसमें 144 पत्रकारों में से 89 ने स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ बताया। जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नूएर (बायर्न म्यूनिख) 19 मतों के साथ दूसरे जबकि अर्जेटीना के लियोनेल मेसी (बार्सिलोना) 16 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

रोनाल्डो इस सत्र (2014-15) के स्पेनिश लीग में अब तक 25 गोल कर चुके हैं। यूरोप का सर्वश्रेष्ठ कोच अर्जेटीना के वर्तमान कोच डिएगो सिमेओन को चुना गया। डिएगो ने 2०13-14 सत्र में स्पेनिश लीग की चैम्पियन टीम एटलेटिको मेड्रिड का कोच पद संभाला था। एटलेटिको मेड्रिड यूईएफए चैम्पियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रहा।

 

डिएगो ने 68 मत प्राप्त किए। इस सर्वेक्षण के 1991 में शुरू होने के बाद डिएगो इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले गैर यूरोपीय कोच हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »