25 Apr 2024, 07:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्सिलोना की जीत में सुआरेज ने दागे दो गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 11:43AM | Updated Date: Dec 20 2016 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर लुईस सुआरेज के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के 16वें दौर के मैच में इस्पेनॉल पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से बार्सिलोना ने लीग तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। वो रीयल मैड्रिड (37 अंक) से 3 अंक पीछे है। सुआरेज ने मुकाबले के पहले हॉफ के 18वें मिनट में गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला।
 
पहले हाफ की समाप्ति तक बार्सिलोना ने इस्पेनॉल पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें मिनट में सुआरेज ने दूसरा गोल दागा। इसके एक मिनट बाद लियोन मैसी की मदद से जोर्डी एल्बा (68वें मिनट) ने तीसरा गोल किया। मैसी की ओर से 90वें मिनट में किए गए चौथे गोल से बार्सिलोना ने मुकाबले में जीत हासिल की। इस्पेनॉल के लिए डिएगो लोपेज रोड्रिगुएज ने 79वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »