28 Mar 2024, 18:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के 20 मिलियन यूरो स्विस बैंक में जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 9:58AM | Updated Date: Dec 13 2016 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों टैक्स चोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी ओर से इस आरोप पर सफाई दी है। अखबारों में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ अरब रुपए स्विस बैंक के करीब दो दर्जन खातों में जमा किए थे। स्पेन के एक अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने साल 2015 में करीब 225 मिलियन यूरो (16 अरब रुपए) की कमाई की थी। अपनी इस कमाई पर लगने वाले टैक्स को बचाने के लिए उन्होंने करीब 20 मिलियन यूरो (143 करोड़ रुपए) को 22 स्विस बैंक खातों में जमा किया है।
 
अल मुंडो नामक अखबार को रोनाल्डो की टैक्स रिटर्न की कॉपी हाथ लगी है। आयकर विभाग में फाइल इस रिटर्न में रोनाल्डो ने घोषणा की है कि उन्होंने स्पेन से बाहर करीब 203.7 मिलियन यूरो की कमाई की, जबकि स्पेन से उन्होंने 23.5 मिलियन यूरो कमाए। रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो के करीब 20 मिलियन यूरो स्विस खातों में जमा हैं। 17 मिलियन यूरो से ज्यादा की रकम तो स्विस प्राइवेट बैंक मिराबाउड के 3 खातों में जमा है। बाकी रकम को इस खिलाड़ी ने दूसरे स्विस बैंकों की रीजनल शाखाओं के 19 खातों में जमा किया है।
 
रोनाल्डो ने अपने देश पुर्तगाल के 5 बैंक खातों में सिर्फ 33,452 यूरो ही जमा किए हुए हैं। रोनाल्डो ने करीब 14 मिलियन यूरो को लग्जमबर्ग में म्यूचल फंड के रूप में जमा किए हैं। बाकी की विदेशी रकम को उन्होंने शेयर, बॉन्ड और रियल एस्टेट में निवेश किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »