19 Apr 2024, 10:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एडिंसन कवानी 100 गोल क्लब में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 2:37PM | Updated Date: Dec 2 2016 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। उरूग्वे के एडिंसन कवानी ने अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए सभी चैंपियनशिपों में गोल का शतक पूरा किया। उनके उम्दा प्रदर्शन के सहारे पेरिस सेंट क्लब ने  एंगर्स के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। हालांकि वह रिकॉर्ड के मामले में अभी भी ज्लाटन इब्राहिमोविच से दूर हैं। कवानी पीएसजी के चौथे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 गोल का आंकड़ा छुआ है।
 
एंगर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने पेनॉल्टी पर गोल करने के साथ इस सत्र में लीग के लिए 14 गोल का आंकड़ा भी छू लिया और टीम को टूर्नामेंट में 11वीं जीत दिलाई। इस वर्ष मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हो गए टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी इब्राहिमोविच अभी भी कवानी से आगे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »