24 Apr 2024, 13:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो ने दागे दो गोल- पुर्तगाल ने लातविया को 4-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 10:15AM | Updated Date: Nov 15 2016 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्बन। रीयाल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोलों की मदद से मेजबान पुर्तगाल ने फीफा 2018 विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर के ग्रुप बी मैच में लातविया को 4-1 से पराजित किया। मुकाबले में 31 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच के 28वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर के रूप में पहला गोल कर  पुर्तगाल को मैच में 1-0 से आगे किया। 
 
पहले हॉफ में 1-0 की बढ़त ले चुकी मेजबान टीम ने दूसरे हॉफ में भी आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि मुकाबले के 67वें मिनट में लातविया के खिलाड़ी आर्टर्स जूजिंस ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके ठीक तीन मिनट बाद ही 70वें मिनट में मिडफील्डर विलियम कारवाल्हो ने गोल दाग कर पुर्तगाल का स्कोर 2-1 कर दिया।
 
रोनाल्डो ने इसके बाद 85वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय मैचों में 68 गोल हो गए हैं। रोनाल्डो के बाद पुर्तगाल के डिफेंडर ब्रूनो एल्वेस ने 92वें मिनट में एक और गोल दागकर पुर्तगाल को 4-1 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल के चार मैचों में 9 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप बी में शीर्ष पर चल रही स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे नंबर पर कायम है।
 
हॉलैंड 3-1 से जीता
अन्य मुकाबलों में हॉलैंड ने लग्जमबर्ग को 3-1 से, बेल्जियम ने इस्तोनिया को 8-1 से, बुल्गारिया ने बेलारूस को 1-0 से, हंगरी ने अंडोरा को 4-0 से, स्विट्जरलैंड ने फारोस आइसलैंड को 2-0 से और साइप्रस ने गिबराल्टर को 3-1 से पराजित किया। ग्रीस और बोस हेर्जे के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »