24 Apr 2024, 13:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

LIVE मैच में रेफरी पर ऐसा भड़का खिलाड़ी कि सरेआम कर दिया मर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 12:05PM | Updated Date: Nov 10 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फुटबॉल ऐसा खेल है, जिसमें मैदान के भीतर और बाहर सबसे ज्यादा तनातनी देखने को मिलती है। सबसे ज्यादा अप्रिय घटनाएं भी इसी खेल में देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार ऐसी घटना देखने को मिली है जो खेल में गुस्से के गंभीर परिणामों की इस इशारा करती है। मेक्सिको में रविवार को एक स्थानीय फुटबॉल लीग के दौरान एक फुटबॉलर ने रैफरी को सिर से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसकी की मौत हो गई। 
 
मैदान पर ही गिर पड़े
रैफरी ने खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाया था और वह उसके इस निर्णय से नाराज हो गया। गुस्से में भरे खिलाड़ी की चोट से रैफरी मैदान पर ही धड़ाम से गिर पड़ा। शुरुआत में स्टाफ और दर्शकों को लगा कि रैफरी बेहोश हुआ है, लेकिन जब कुछ देर तक रैफरी नहीं उठा तो मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि रैफरी की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह 10.30 बजे (स्थानीय समय के हिसाब से) की है और इसके बाद से ही आरोपी खिलाड़ी फरार है। पुलिस फुटबॉलर की तलाश में जुटी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »