19 Apr 2024, 18:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल का दौरा पड़ने से बेल्जियम के 24 वर्षीय फुटबाॅलर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2015 3:40PM | Updated Date: May 1 2015 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रूसेल्स। बेल्जियम के फुटबाॅलर ग्रेगरी मर्टेन्स का खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ने के तीसरे दिन गुरूवार को यहां स्थानीय अस्तपाल में मौत हो गई। लोकेरेन की तरफ से स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरा यह 24 वर्षीय डिफेंडर सोमवार को जेंक के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़ा था। 
 
उन्हें मैदान पर ही तुरंत आपात उपचार मुहैया कराया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वह कोमा में चले गये थे। मर्टेन्स ने अपने कॅरियर की शुरूआत देश के सबसे सफल क्लब एंडरलेच्ट से की लेकिन वह पिछले साल जनवरी में लोकेरन से जुड़ गए थे। वह बेल्जियम की अंडर.21 टीम से भी खेल चुके थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »