19 Apr 2024, 17:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी फुटबॉलर शाहयला की सड़क हादसे में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 11:59AM | Updated Date: Oct 14 2016 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर शाहयला अहदजी बलोच की सड़क हादसे में मौत हो गई। शाहयला अपनी चचेरी बहन फादियेन बलोच के साथ घर लौट रही थीं, तब उनकी कार सड़क किनारे लगे खंबे से टकरा गई, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत हो गई।
 
21 वर्षीय बलोच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थीं, जिन्होंने 2014 में इस्लामाबाद में हुए साउथ एशियन फुटबॉल टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह विदेश में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाने वालीं पहली पाकिस्तानी खिलाड़ी थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »