28 Mar 2024, 21:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप 2018 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहेंगे पिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 12:08PM | Updated Date: Oct 10 2016 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन के विवादास्पद डिफेंडर गेरार्ड पिक ने कहा है कि वह फुटबाल विश्व कप 2018 के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगे। बार्सीलोना के इस स्टार को मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता रहा है। रविवार को अल्बानिया के खिलाफ स्पेन की 2-0 की जीत के बाद पिक ने कहा रूस में होने वाला विश्व कप राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा और उम्मीद करता हूं

कि ये दो साल मेरे लिए काफी अच्छे रहेंगे। उन्होंने कहा मैंने यह फैसला आज ही नहीं किया है, मैं इसके बारे में सोच रहा था लेकिन आलोचनाओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका मानना है कि अगर मैं यहां नहीं होता तो बेहतर होता। विश्व कप 2018 तक पिक 31 साल के हो जाएंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »