19 Apr 2024, 04:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नार्थईस्ट यूनाइटेड ने एफसी गोवा को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 2:54PM | Updated Date: Oct 5 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहटी। उरूग्वे के स्ट्राइकर एमिलियानो अलफारो के दो गोल की मदद से नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने एफसी गोवा को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एफसी गोवा के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टीमनी ने 20वें मिनट में नार्थईस्ट को गोल तोहफे में दिया, जब एमिलियानो अलफारो के शाॅॅट पर गेंद बाहर करने की बजाय उन्होंने अपने ही गोल में डाल दी।
 
अलफारो ने 62वें मिनट में एक और गोल कर मैच एफसी गोवा की जद से बाहर कर दिया। नार्थईस्ट ने पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स को हराया था। अलफारो 72वें मिनट में हैट्रिक के करीब थे, लेकिन वे गोल करने से चूक गए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »