19 Apr 2024, 06:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार के गोल से ब्राजील ने कोलंबिया को 2-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 2:48PM | Updated Date: Sep 7 2016 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मानाउस। नेमार के विजयी गोल की मदद से ब्राजील ने कोलंबिया को विश्व कप 2018 फुटबॉल क्वालीफाइंग दौर के मैच में 2-1 से हरा दिया। बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार ने 74वें मिनट में गोल किया। नेमार के लिए यह गोल इसलिए भी खास रहा क्योंकि कोलंबिया के खिलाफ 2014 विश्व कप में उन्हें चोट लगी थी।
 
उसी मैच में हारकर ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इससे पहले ब्राजील ने दूसरे मिनट में इंटर मिलान के डिफेंडर मिरांडा के गोल के दम पर बढ़त बनाई। कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल नौवें मिनट में मारकिन्होस ने किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »