28 Mar 2024, 20:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जर्मनी की जीत में मूलर के दो गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2016 1:52PM | Updated Date: Sep 6 2016 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्ला। बायर्न म्यूनिख के थॉमस मूलर और उनके साथी जोशुआ किमिच के शानदार खेल से मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने विश्व कप 2018 क्वालिफायर फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नार्वे को 3-0 से हराया। मूलर ने मैच के 16वें मिनट में गोल किया, जबकि किमिच ने मध्यांतर से ठीक पहले जर्मनी का स्कोर 2-0 कर दिया।

मूलर ने इसके बाद दूसरे हॉफ में भी एक और गोल दागा, जिससे जोचिम लोउ की टीम ने रूस में होने वाले विश्व कप के लिए अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। ग्रुप सी में शुरुआती दौर के मैचों के बाद जर्मनी शीर्ष पर है। अजरबेजान ने भी सैन मैरिनो के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की, जबकि उत्तरी आयरलैंड ने चेक गणराज्य को गोलरहित ड्रॉ पर रोका।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »