28 Mar 2024, 23:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्सिलोना के बच्चों ने मैच के साथ जीता दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2016 12:12PM | Updated Date: Sep 4 2016 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो (जापान)। बार्सिलोना की अंडर-12 फुटबॉल टीम ने जूनियर सॉकर वर्ल्ड चैलेंज खिताब अपने नाम किया। इस टीम ने जापान की स्थानीय टीम ओमिया अर्दिजा को 1-0 से हराया। टोक्यो में खेले गए इस मैच के बाद खेल भावना की शानदार मिसाल देखने को मिली। इस मुकाबले का इकलौता गोल खेल के 44वें मिनट में हुआ जिससे  बार्सिलोना को जीत मिली, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे ही असली खेल भावना कहते हैं।
 
मैच जीतने के बाद बार्सिलोना के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लग गए थे। वहीं दूसरी ओर हार से व्यथित जापानी बच्चे अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे, तभी बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर ढाढस बंधाया और सांत्वना दी। खिलाड़ियों की इस खेल भावना को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »