25 Apr 2024, 10:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेस्सी चोट के कारण वेनेजुएला के खिलाफ क्वालीफायर से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2016 10:37AM | Updated Date: Sep 3 2016 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्युनस आयर्स। अर्जेन्टीना के स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी ग्रोइन में चोट के कारण मंगलवार को वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले 2018 विश्व कप क्वालीफायर मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रीय टीम के कोच एडगार्डो बाउजा ने यह जानकारी दी।
    
बाउजा ने यहां टीम के ट्रेनिंग शिविर में संवाददाताओं से कहा, दुर्भाग्य से वह नहीं खेल पाएगा। हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते। हमने डाक्टर से बात की है और यह विवेकपूर्ण है। हमें उसका ध्यान रखना चाहिए।    

मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास से वापसी करते हुए विजयी शुरूआत की थी जब उनके गोल की मदद से अर्जेन्टीना ने मेनदोजा में उरूग्वे को 1-0 से हराया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »