25 Apr 2024, 22:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

नेपाल से सुरक्षित स्वदेश लौटी अंडर-14 फुटबॉल टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2015 11:31AM | Updated Date: Apr 27 2015 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भूकंप का सामना करने वाले नेपाल में एक दिन से भी अधिक समय डर के बीच बिताने के बाद भारत की 23 सदस्यीय अंडर-14 लड़कियों की फुटबॉल टीम रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान से स्वदेश लौट आई। एशियाई फुटबॉल परिसंघ के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए नेपाल गई भारत की 18 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के पांच सदस्य भारतीय वायुसेना के विमान सी-17 से शाम लगभग पांच बजकर 45 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे। ये उन 237 लोगों में शामिल थे, जो काठमांडो से विमान में बैठे थे। कोच मेमोल राकी ने कहा कि लड़कियों और अधिकारियों ने नेपाल में जीवन के सबसे भयानक लम्हों का सामना किया। हमें नहीं पता था कि हम अपने घर लौट पाएंगे या नहीं। अंतत: हम यहां सुरक्षित पहुंच गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »