29 Mar 2024, 19:39:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय अंडर-16 टीम ने स्पोर्टफ्रेयुंडे सिजेन FC को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2016 9:43PM | Updated Date: Jul 31 2016 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोमल के दो गोल से भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम ने जर्मनी के डुईसबर्ग में जर्मनी के निचले क्रम के क्लब स्पोर्टफ्रेयुंडे सिजेन को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोमल के अलावा अमन छेत्री, नरेंद्र और रकीप ने अच्छा साथ देते हुए गोल दागे और जर्मनी की टीम को शिकस्त दी।
   
स्पोर्टफ्रेरयुंडे सिजेन ने तीसरे ही मिनट में कॉर्नर हासिल कर लिया था लेकिन अमरजीत ने खतरे को टाल दिया। 14वें मिनट में कोमल ने रकीप के पास से गोल करने में गलती नहीं की। आधे घंटे बाद अमन छेत्री ने रिबाउंड पर टीम की बढ़त को दोगुना किया।
   
निकोलई ने दूसरे हाफ में अपनी रणनीति में जरा फेरबदल करने की कोशिश की और कम से कम पांच बदलाव किए। लेकिन घरेलू टीम के लिए आज का दिन खराब ही रहा क्योंकि उनका शीर्ष स्ट्राइकर 51वें मिनट में मिले शानदार मौके को भुनाने में असफल रहा। उसकी पेनल्टी किक क्रासबार के उपर से निकल गई।
   
कोमल ने फिर अपना दूसरा गोल किया। इसके चार मिनट बाद नरेंद्र ने गोल दागा। अंत में सीटी बजने से दो मिनट पहले रकीप ने टीम का पांचवां गोल किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »