25 Apr 2024, 17:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल के मैदान में ये क्‍या कर रहे है बाबा रामदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2016 9:41PM | Updated Date: Jul 25 2016 10:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाबा राम देव की पहचान एक योग गुरु के रूप में की जाती है। गाहे बगाहे राजनीति पर भी उनके बयान आ जाते हैं लेकिन इस बार उन्होने कुछ ऐसा किया कि देखने वाले देखते रह गए। दरअसल बाबा रामदेव इस बार मैदान में फुटबाल खेलते नजर आए।

इस दौरान मैदान पर रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, डीनो मोरिया समेत कई सेलेब्स फुटबाल खेलते नजर आए। इस फुटबाल मैच का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान के लिए किया गया था। वहीं अभिनेताओं के दूसरी तरफ मनोज तिवारी, बाबुल सुप्रियो, प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं ने इस अभियान के लिए मैदान में पसीना बहाया। इस रोमांचक मैच में बाबा रामदेव भी अपना दमखम दिखाने से पीछे नहीं हटे।

बाबा राम देव अपने ही भेष में स्पोर्ट्स शूज के साथ मैदान में फुटबाल को किक करते नजर आए। बाबा राम देव को ऐसा देख कर दर्शकों का रोमांच और बढ़ गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »