20 Apr 2024, 14:51:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस स्टार ने की वर्ल्ड चैम्पियन फुटबॉलर बास्टियन से शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2016 8:16PM | Updated Date: Jul 14 2016 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेनिस। जर्मनी के फुटबॉल कप्तान बास्टियन श्वांसटाइगर ने मंगलवार को सर्बियाई टेनिस स्टार एना इवानोविच से शादी कर ली। ये दोनों 2014 से रिलेशनशिप में थे। इन दोनों खिलाडियों के लिए क्रमश: यूरो कप 2016 और विम्बल्डन का अभियान निशाराजनक रहा था।

जर्मनी को यूरो कप सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों शिकस्त मिली थी और इस मैच में पेनल्टी देने की वजह से श्वांसटाइगर की आलोचना हुई थी और यह माना जा रहा था कि वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। पूर्व नंबर वन इवानोविच को विम्बल्डन के पहले ही दौर में रूसी क्वालीफायर एकतरिना एलेक्झेंड्रोवा के हाथों शिकस्त मिली थी।

जर्मनी द्वारा 2014 में ब्राजील में फुटबॉल विश्व कप जीतने के बाद पहली बार इन दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। इनके शादी की खबर को उस वक्त बल मिला था जब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद कहा था कि अब उन्हें श्वांसटाइगर और इवानोविच की शादी का इंतजार है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »