18 Apr 2024, 17:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फ्रांस को हराकर पुर्तगाल ने जीता पहला यूरो कप खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2016 8:10PM | Updated Date: Jul 11 2016 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। स्थानापन्न खिलाड़ी एडेर के अप्रत्याशित गोल के दम पर पुर्तगाल ने यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के फाइनल में मेजबान फ्रांस को 1-0 से हरा दिया जबकि सुपरस्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने घायल होने के बाद टचलाइन से यह मैच देखा।
    

रोनाल्डो को पहले हाफ में चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया तब उनकी आंखें आंसुओं से भरी भी। मैच के बाद वह फिर रो पड़े लेकिन आंसू खुशी के थे। मेजबान फ्रांस ने मैच पर दबदबा बनाये रखा था लेकिन वे पुर्तगाली डिफेंस को नहीं भेद सके। मैन आफ द मैच पेपे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोलकीपर रूइ पैट्रिशियो ने कई गोल बचाये। रोनाल्डो ने कहा,‘‘ मैं इस तरह का फाइनल नहीं चाहता था लेकिन मैं बहुत खुश हूं। यह ट्राफी सभी पुर्तगालियों के लिये है। उन सभी के लिये जिन्हें हम पर भरोसा था लिहाजा मैं बहुत खुश हूं।’’ फ्रांस के साथ पूरा देश खड़ा था लेकिन फ्रांस ने 12 साल मिले जख्मों पर इस जीत के साथ मरहम लगा दिया। यूरो फाइनल 2004 में पुर्तगाल को यूनान ने उसकी सरजमीं पर 1-0 से हराया था।
    

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस और अन्य खिलाड़ियों ने इस तनावपूर्ण मैच में टीम को हार नहीं मानने के लिये प्रेरित करने में रोनाल्डो की भूमिका को सराहा। रोनाल्डो को आठवें मिनट में ही दिमित्री पायेत से टकराने के बाद चोट लगी थी। दो बार उपचार के लिये जाकर उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन आखिर में उन्हें बाहर ही जाना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »