19 Apr 2024, 16:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्ट्राइकर मेस्सी को टैक्स धोखाधड़ी मामले में 21 महीने जेल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 5:14PM | Updated Date: Jul 6 2016 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को स्पेन की अदालत से बड़ा झटका लगा है। स्पेन की एक अदालत ने बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी और उनके पिता को टैक्स धोखाधड़ी के लिए 21 महीने के जेल की सजा सुनाई है और साथ ही उन पर 37 लाख यूरो (लगभग 41 लाख डालर) जुर्माना लगाया है। लेकिन जेल की यह सजा संभवत: निलंबित होगी क्योंकि स्पेन में अहिंसक अपराध के लिए पहले अपराध पर दो साल से कम अवधि की सजा में यह आम बात है।

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार और उनके पिता जार्ज होरेसियो मेस्सी को 41 लाख 60 हजार यूरो के कर से बचने के लिए बेलिज और यूरूग्वे में कंपनियों का उपयोग करने का दोषी पाया गया था। मेस्सी ने यह कमाई 2007 से 2009 के बीच अपनी छवि का उपयोग करने के अधिकारों से की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »